लॉगिन

बलूचिस्तान में चीनी कामगारों पर हमला, BLA ने ली जिम्मेदारी; चीन ने अपने नागरिकों से की यह खास अपील

World August 13, 2023 रिपोर्टर: shailesh
बलूचिस्तान में चीनी कामगारों पर हमला, BLA ने ली जिम्मेदारी; चीन ने अपने नागरिकों से की यह खास अपील

बलूचिस्तान में चीनी कामगारों पर हमला, BLA ने ली जिम्मेदारी; चीन ने अपने नागरिकों से की यह खास अपील

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीनी कामगारों के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। पाक सीनेटर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमलावरों को मार गिराया गया है।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली हमले की जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के आत्मघाती दस्ते माजिद ब्रिगेड ने ग्वादर में चीनी कामगारों पर आज के हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने दावा किया है कि हमला अभी भी जारी है। आगे की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने जारी की हमलावरों की तस्वीरें

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने दो कथित हमलावरों की तस्वीरें जारी की हैं। अस्पताल और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आज के हमले में अब तक कई लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं।

ग्वादर में सड़कों को किया गया बंद

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बंदरगाह शहर ग्वादर में विस्फोटों और गोलियों की आवाज सुनी जा सकती हैं। यहां की सभी सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। चीनी इंजीनियरों के काफिले पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।

सरकारी अधिकारियों ने भी ग्वादर में चीनी इंजीनियरों पर हमले की पुष्टि की है। एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, चीनी इंजीनियरों पर फकीर कॉलोनी ग्वादर के पास हमला हुआ।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds