भाजपा-कांग्रेस में वार-पलटवार : पीसीसी चीफ ने लिखा कलेक्टर को पत्र, डिप्टी सीएम ने कहा- कांग्रेस कर रही है झूठी राजनीति

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने कांग्रेस के निवास घेराव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, पीसीसी चीफ का कलेक्टर को लिखा पत्र में मैंने देखा है जो बातें पत्र में लिखी गई है वह सब झूठ है। कांग्रेस को झूठी राजनीति नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस 21 अक्टूबर को गृहमंत्री के कवर्धा निवास का घेराव करेगी।

उन्होंने कहा कि, पीसीसी चीफ का कवर्धा कलेक्टर को लिखा पत्र में मैंने देखा है। पत्र में जो बातें लिखी गई है वह सब झूठ है। पीसीसी चीफ़ ने लिखा है की बिरकोना में किसी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। SIT के रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हो चुकी है। कांग्रेस क्या चाहती है उनको फांसी दे दिया जाए। भूपेश बघेल भी कचरू के मामले में राजनीति कर रहे हैं।

कांग्रेस झूठ राजनीति कर रही है – शर्मा 

इस पूरे मामले को लेकर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस झूठी बातों को लेकर घेराव करने जा रही है। मैं उनके लिए चाय बिस्किट की व्यव्स्था करूंगा। कांग्रेस को झूठ की राजनीति नहीं करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds