लॉगिन

सहायक उपनिरीक्षक की हत्या, शरीर पर कई जगह चोट के निशान

Chhattisgarh March 10, 2023 रिपोर्टर: shailesh
सहायक उपनिरीक्षक की हत्या, शरीर पर कई जगह चोट के निशान

सहायक उपनिरीक्षक की हत्या, शरीर पर कई जगह चोट के निशान

कोरबा : जिले के बांगो थाने में पदस्थ एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की लाश शुक्रवार सुबह बैरक में मिली। दरवाजा टूटा हुआ मिला। उनके शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिलने से उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन ने इस घटना की सूचना तत्काल अपने बड़े अफसरों को दी। खबर मिलते ही एसपी वर्मा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बैरक को सील कर दिया गया है। मुख्य मार्ग पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।

थाने के पास नई बैरक बनी है, नरेंद्र सिंह उसी के एक कमरे में रहते थे। उनका परिवार एनटीपीसी जमनी पाली में निवास कर रहा था। उनकी पोस्टिंग बांगो में होने के कारण वह यहां से जमनीपाली आना-जाना करते थे। प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक हत्यारों ने पहले दरवाजे को फरसा नुमा धारदार हथियारों से तोड़ा इसके बाद वे अंदर घुसे और सो रहे नरेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ वार किए।

एक वार उनके हाथ पर किया फिर गले पर वार किया। सुबह पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ने जब डॉग को घटनास्थल से छोड़ा तो वह अंबिकापुर रोड पर कुछ दूर पर जाकर रुक गया। पुलिस इस मामले में नरेंद्र सिंह परिहार के हाल ही में जांच किए जा रहे मामलों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस का मानना है की हत्या दुश्मनी या फिर बदला लेने की नीयत से की गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds