लॉगिन

विधानसभा : विधायक ननकीराम कँवर ने उठाया आगनबाडी का मुद्दा, कांग्रेस विधायको ने सरकार को घेरा

Chhattisgarh March 20, 2023 रिपोर्टर: shailesh
विधानसभा : विधायक ननकीराम कँवर ने उठाया आगनबाडी का मुद्दा, कांग्रेस विधायको ने सरकार को घेरा

विधानसभा : विधायक ननकीराम कँवर ने उठाया आगनबाडी का मुद्दा, कांग्रेस विधायको ने सरकार को घेरा

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक ननकीराम कंवर, कांग्रेस के विधायक रामकुमार यादव और विधायक इंदू बंजारे अलग अलग विभागों के सवाल सदन में उठाए। मंत्रियों के जवाब प्रस्तुत करने के दौरान सदन गर्म रहा।

भाजपा विधायक ननकी राम कंवर ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने का मामला उठाया। इस संबंध में उन्होंने महिला बाल विकास मंत्री से पूछा कि, कोरबा के राजगा मार्ग आश्रित ओमपुर में कितने आंगनबाड़ी केंद्र है। 2022 -23 में दो आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने के प्रस्ताव हुआ है? यदि हुआ तो विभाग ने केंद्र खोलने आदेश जारी किया।

आगनबाडी केंद् खोलने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन

विधायक ननकीराम कंवर के सवालों का जवाब देते हुए महिला बाल विकास मंत्री ने सदन में बताया कि ओमपुर में आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत नहीं है। ओमपुर में दो आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। प्रस्ताव अनुरूप केंद्र खोलने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इस संबंध में समय सीमा बता पाना संभव नहीं है।

इंदू बंजारे ने महिला बाल विकास में ब्लॉकवार खर्च राशि का ब्योरा मांगा

विधायक इंदू बंजारे ने महिला बाल विकास से जुड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया से सवाल पूछा कि, वित्तीय वर्ष 2024-22 और 2022-23 में 31 जनवरी 2023 तक जांजगीर-चांपा जिले में किन-किन मह्दों में कितनी राशि दी गई और ब्लॉक वार खर्च राशि का ब्योरा मांगा। विधायक इंदू बंजारे के सवालों का जवाब देते हुए महिला बाल विकास मंत्री ने सदन को बताया कि, जांजगीर जिले को विभागीय योजना मद में 462.52 लाख रुपए एवं वेतन मद में कुल राशि 14257.40 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई।

विधायक रामकुमार ने उठाया गुणवत्ताहीन बीजों की सप्लाई का मुद्दा

कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने गुणवत्ताहीन बीजों की सप्लाई का मामला सदन में उठाया। उन्होंने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से सवाल पूछा कि, चंद्रपुर विधानसभा में 2020-21 से 5 फरवरी 2023 तक सहकारी केंद्रों को किन- किन एजेंसियों द्वारा किन किन फसलों के बीज की सप्लाई की गई है। सप्लाई बीजों के गुणवत्ताहीन होने की शिकायतें कहा- कहा मिली है।

विधायक रामकुमार यादव के सवालों का जवाब देते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने सदन को बताया कि, मालखरोदा और डबरा की प्राथमिक सहकारी केंद्रों में बीज निगम से धान, अरहर,मूंग और रबी फसलों के लिए गेंहू, चना और सरसो के बीज की सप्लाई की गई है। बीजों के गुणवत्ताहीन मिलने की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds