मणिपुर में असम राइफल्स पर हमला, आईईडी ब्लास्ट के बाद फायरिंग

मणिपुर : मणिपुर से बड़ी आतंकी घटना सामने आ रही है। यहां असम राइफल्स के जवानों पर हमला किया गया है। बताया गया है कि आईईडी ब्लास्ट के बाद उन पर फायरिंग की गई। फिलहाल सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना टेंग्नोपाल जिले की बताई जा रही है। सुरक्षाबलों को सतर्क कर दिया गया है और घटना के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे भारत म्यांमार सीमा के पास टेंगनौपाल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नारुम शैबोल (मारिंग नागा गांव) में तैनात एफ/20 असम राइफल्स की एक टुकड़ी पर अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने घात लगाकर हमला किया था। अभी तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। संदेह वीबीआईजी आतंकी संगठन पर है। खबर लिखे जाने तक फायरिंग जारी थी। सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों से घेर लिया है। बड़े स्तर पर तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds