बेमेतरा से एक बार फिर चुनावी मैदान में आए आशीष छाबड़ा, कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। बीते बुधवार को कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। वर्तमान के कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा फिर से इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कौन हैं आशीष छाबड़ा

छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरूआत करने वाले आशीष छाबड़ा पूर्व में बेमेतरा नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीते 2018 के चुनाव ने उन्होंने भाजपा के विधायक रहे अवधेश चंदेल को 25 हजार 131 वोटों से हराया था।

अभी तक बेमेतरा विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। अब कांग्रेस की ओर से बेमेतरा जिला अंतर्गत साजा विधानसभा से वर्तमान के विधायक औक मंत्री रविन्द्र चौबे, नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए वर्तमान विधायक गुरूदयाल सिंह बंजारे को हटाकर दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक व मंत्री गुरु रुद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds