लॉगिन

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बिरनपुर में आगजनी और ब्लास्ट: प्रदर्शनकारियों ने जलाया मकान, बाल-बाल बचे आईजी

Chhattisgarh April 10, 2023 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बिरनपुर में आगजनी और ब्लास्ट: प्रदर्शनकारियों ने जलाया मकान, बाल-बाल बचे आईजी

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बिरनपुर में आगजनी और ब्लास्ट: प्रदर्शनकारियों ने जलाया मकान, बाल-बाल बचे आईजी

रायपुर : विश्व हिन्दू परिषद के छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ बंद को दौरान बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में हालात बेकाबू हैं। सांप्रदायिक हिंसा में युवक की मौत के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया है। उपद्रवियों ने इस दौरान एक मकान में आग लगा दी। भीषण आगजनी से चारों तरफ हड़कंप मच गया। घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर फट गया और  जोरदार ब्लास्ट हुआ, इससे आस-पांस का इलाका दहल गया।

इस दौरान मौजूद आईजी आनंद छाबड़ा बाल-बाल बच गए। किसी तरह उन्होंने कमान संभाली और उपद्रवियों को खदेड़ा। आईजी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने उपद्रवियों को भगाया। वहीं पुलिस की मौजूदगी में फ़ायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। बीते दिनों एक विशेष वर्ग की ओर से की गई हत्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विश्व हिंदू परिषद ने आज 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। इस दौरान प्रदेश में जगह-जगह चक्काजाम किया जा रहा है। सभी व्यापारियों से दुकानें बंद कराई जा रही है। बाजार बंद रखने के लिए व्यावसायियों से अनुरोध किया गया। रायपुर में दुकान, बाजार सब पूरी तरह से बंद है। लोगों ने स्वयं बंद का समर्थन किया है।  रायपुर चेंबर समेत व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं।

विश्व हिंदू परिषद ने अपने कार्यालय में बीेते दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धर्मांतरण और विशेष समुदाय पर जमकर हमला बोला। इस दौरान कई गंभीर आरोप लगाए। विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिरनपुर गांव में एक धर्म विशेष के 50 से ज्यादा लोगों ने जबरन साजिश के तहत स्कूली बच्चों के विवाद में हिंदू युवक की हत्या कर दी। ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन पुलिस दिखावे के लिए केवल 7-8 लोगों पर कार्रवाई की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds