Arjun Rampal: जब ‘ओम शांति ओम’ में नेपो किड बन गए थे शाहरुख, किंग खान के इस किरदार ने अर्जुन को किया परेशान

मुंबई : बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद की बहस काफी समय से चली आ रही है। आज के दौर में नेपो किड्स को इंडस्ट्री में मौका मिल रहा है, लेकिन आउटसाइडर्स अब भी संघर्ष कर रहे हैं। अब इस मुद्दे पर बात करते हुए अर्जुन रामपाल ने भी अपने विचार सामने रखे हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के बारे में बात करते हुए बताया कि इसमें शाहरुख खान का दूसरा किरदार नेपो किड्स का था।
स्टार किड्स के पास अधिक मौके
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल ने बताया कि जब एक स्टार किड्स अभिनेता या अभिनेत्री बनना चाहते हैं तो उन्हें एक अतिरिक्त फायदा होता है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से एक व्यक्ति के पास एक बड़ा फायदा है। अगर, उसके परिवार में कोई सदस्य किसी पेशे में है और अगर वह खुद उस पेशे को शुरू करना चाहते हैं, तो उनके पास एक अच्छी शुरुआत होगी। उन्हें शायद किसी अन्य व्यक्ति की तुलना में कई मौके मिलेंगे। यह उस व्यक्ति की नियति है। वैसे ही स्टार किड्स को अन्य की तुलना में अधिक मौके मिलते हैं।
शाहरुख पर क्या बोले अर्जुन?
इंटरव्यू के दौरान अर्जुन रामपाल से फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में शाहरुख खान के किरदार और भाई-भतीजावाद के संबंध के बारे में पूछा गया। इस पर जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा कि फिल्म में जब शाहरुख का पुनर्जन्म होता है तो वह एक नेपो किड बनकर आते हैं, जो परेशान करने वाला किरदार था।
जब शाहरुख बने नेपो किड
‘ओम शांति ओम’ फिल्म में शाहरुख गरीब जूनियर फिल्म कलाकार ‘ओम प्रकाश मखीजा’ की भूमिका निभाते हैं, जिसकी दुखद घटना में मृत्यु हो जाती है। इसके बाद प्रसिद्ध अभिनेता के बेटे के रूप में शाहरुख का पुनर्जन्म होता है, जो आगे चलकर सुपरस्टार बनता है। फिल्म का यह दृश्य इस बात का उदाहरण है कि कैसे नेपो किड को वह सब कुछ मिल जाता है, जो गरीब कलाकार को नहीं मिल सका।