लॉगिन

Anti Naxal operation: मुठभेड़ में जवानों की सफलता पर सीएम साय ने दी बधाई, बोले- गृहमंत्री अमित शाह का पूरा होगा संकल्प

Chhattisgarh March 20, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Anti Naxal operation: मुठभेड़ में जवानों की सफलता पर सीएम साय ने दी बधाई, बोले-  गृहमंत्री अमित शाह का पूरा होगा संकल्प

Anti Naxal operation: मुठभेड़ में जवानों की सफलता पर सीएम साय ने दी बधाई, बोले- गृहमंत्री अमित शाह का पूरा होगा संकल्प

रायपुर। Anti Naxal operation:  छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुए मुठभेड़ में जवानों ने 18 नक्सलियों को मार गिराए हैं। मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- दो मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए हैं, जवानों के साहस को नमन करते हैं। सुरक्षाबल के जवान मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। बस्तर की खूबसूरती लोग देख पाएंगे ज्यादा समय नहीं लगेगा।  मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म होगा।

Anti Naxal operation:  सीएम साय ने कहा- गृहमंत्री अमित शाह का संकल्प पूरा होगा। बस्तर स्वर्ग है देश दुनिया के लोग जा पाएंगे। डबल इंजन का फायदा हो रहा है। समन्वय के साथ नक्सलियों से लड़ पा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा -कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। चुनाव में चार बार हार के कारण बौखलाए हुए हैं। बौखलाहट में कुछ भी बोल रहे हैं, लगातार ऑपरेशन तेज होगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds