CG श्री नवयुवक दुर्गा मंडल का वार्षिक महोत्सव : भजन गायक शहनाज अख्तर देंगी प्रस्तुति, समिति मना रही स्वर्ण महोत्सव

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भजन गायक शहनाज अख्तर के कार्यक्रम का आयोजन होगा। पंचमी के पावन अवसर पर अग्रसेन चौक के पास चौपाटी स्पथान पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भैयाथान के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अपना 50वां नवरात्रि पर्व को स्वर्ण महोत्सव के रूप में बहुत ही धूमधाम से मनाने जा रही है। साल 1975 में पहली बार माता का उत्सव मनाया गया था, तब से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है।

पिछले 50 सालों के समिति धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसके अलावा निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर, धार्मिक पुस्तकालय का संचालन, निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सालय, फिजियोथैरेपी रिहैब सेंटर, शीतल जल प्याऊ का सफल संचालन किया है। निर्धन कन्या विवाह भी समिति के तत्वावधान में कराए गए हैं। सप्तमी को शोभायात्रा निकली जाएगी।

कार्यक्रम की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता 

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल का वार्षिक उत्सव, अष्टमी को महाआरती और छप्पनभोग, नवमी को डांडिया उत्सव आयोजन करेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भीमसेन अग्रवाल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, राम अवतार बंसल, अमृतलाल गर्ग, सुभाष बंसल, सुरेश मित्तल, राजेश गर्ग, नरेश बंसल, अजय मित्तल, त्रिलोकचंद गर्ग, कृष्ण बंसल, हर्ष बंसल, मनोज गोयल, ललित तायल, सुशील बंसल, विनोद मित्तल, विकास मित्तल, विनोद जैन, भीमसेन मित्तल सहित श्री गणेश पूजा समिति के सभी सदस्य उत्साह से तैयारियों में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds