लॉगिन

कांकेर में पशु क्रूरता : सड़क पर बैठे मवेशी को बस ने रौंदा, ड्राइवर के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज

Chhattisgarh August 31, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कांकेर में पशु क्रूरता : सड़क पर बैठे मवेशी को बस ने रौंदा, ड्राइवर के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज

कांकेर में पशु क्रूरता : सड़क पर बैठे मवेशी को बस ने रौंदा, ड्राइवर के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां पर देर रात एक ड्राइवर ने लापरवाही करते हुए सड़क पर बैठे मवेशी को बस से रौंद दिया। ड्राइवर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने थाने में शिकायत की है। जिसके बाद अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के मेन रोड पर बैठे मवेशी पर ड्राइवर ने बस चढ़ा दी। यह पूरी घटना पास के ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं मामला सामने आते ही लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान लोगों ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

मवेशियों को संरक्षित करने कोई ठोस कदम नहीं

जिला प्रशासन इन आवारा मवेशियों को संरक्षित करने कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जिसके कारण सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों की वजह से सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds