लॉगिन

अनुशासन और सजगता की मिसाल: पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने ली जनरल परेड, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित

Chhattisgarh April 25, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
अनुशासन और सजगता की मिसाल: पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने ली जनरल परेड, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित

अनुशासन और सजगता की मिसाल: पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने ली जनरल परेड, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के पुलिस लाइन बलौदाबाजार में समस्त पुलिस बल की जनरल परेड ली गई। परेड के दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और जवानों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस जवानों में अनुशासन, एकरूपता और सजगता की भावना को सुदृढ़ करना है।

परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने जवानों को उच्च कोटि की वेशभूषा (टर्नआउट) धारण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, पुलिसकर्मी की वेशभूषा उसकी कार्यशैली और मनोबल का परिचायक होती है। बेहतर टर्नआउट प्रस्तुत करने वाले जवानों को मौके पर ही पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कर्तव्य निर्वहन करने के दिए निर्देश 

आगामी कानून व्यवस्था और लाइन ऑर्डर संबंधी ड्यूटी को देखते हुए उन्होंने सभी जवानों को पूर्ण सजगता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का सूक्ष्म निरीक्षण किया।साथ ही, परेड के उपरांत पुलिस लाइन एवं जिले के विभिन्न थाना-चौकियों में उपयोग किए जा रहे वाहनों का निरीक्षण कर उनके रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को वाहनों के नियमित मेंटेनेंस के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds