CG गोलीकांड के चारों आरोपी गिरफ्तार : जमीन को लेकर था पुराना विवाद, पिस्टल के साथ दो कारतूस भी बरामद

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चाचा पर गोली मारकर भागने वाले नकाबपोश आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जहां आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकल बरामद किया गया है।

इस मामले का खुलासा करते हुए बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि, आरोपी और आहत के बीच पुराना जमीन विवाद काफी दिनों से चला आ रहा था। इसी वजह से आरोपियों ने इस घटनाक्रम को रचा। जहां परेवा निवासी सुकेश यादव ने अपने दोस्त गिरजापुर निवासी संतोष पैकरा के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था और विश्वनाथ पैकरा इन आरोपियों को भगाने में शामिल था। साथ ही आरोपियों ने अश्विनी चौबे नाम के युवक से 40 हजार में पिस्टल खरीदा था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds