लॉगिन

अक्षदीप ने 20 किमी पैदल चाल में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, सूरज ने ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई

Sports January 31, 2024 रिपोर्टर: shailesh
अक्षदीप ने 20 किमी पैदल चाल में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, सूरज ने ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई

अक्षदीप ने 20 किमी पैदल चाल में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, सूरज ने ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई

नई दिल्ली : पेरिस ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुके पंजाब के अक्षदीप सिंह ने राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल स्पर्धा में मंगलवार को पुरुषों के 20 किलोमीटर वर्ग में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। रांची में राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल स्पर्धा 2023 जीतकर ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले अक्षदीप ने एक घंटे 19 मिनट 38 सेकंड का समय निकालकर एक घंटे 19 मिनट 55 सेकंड का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।

उत्तराखंड के सूरज पंवार दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने पेरिस ओलंपिक का एक घंटे 20 मिनट 10 सेकंड का क्वालिफाइंग मार्क पार किया। उन्होंने एक घंटे 19 मिनट 43 सेकंड का समय निकाला। वह पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की पैदल चाल के लिए क्वालिफाई करने वाले चौथे भारतीय हैं।

मुश्किल में भारतीय एथलेटिक्स संघ

प्रेमजीत सिंह बिष्ट और विकास सिंह भी क्वालिफाई कर चुके हैं। एक देश से तीन ही खिलाड़ी ट्रैक और फील्ड की व्यक्तिगत स्पर्धा में भाग ले सकते हैं और अब भारतीय एथलेटिक्स संघ को तय करना है कि इन चारों में से कौन पेरिस जाएगा। इसे लेकर संघ मुश्किल में पड़ गया है। अब देखना है कि पेरिस जाने के लिए किसका चयन होता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds