लॉगिन

अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल पर किया पलटवार, कहा “किसी भी एजेंसी पर टिप्पणी करना भूपेश बघेल का हो गया है पैशन”

Chhattisgarh October 7, 2025 रिपोर्टर: shailesh
अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल पर किया पलटवार, कहा “किसी भी एजेंसी पर टिप्पणी करना भूपेश बघेल का हो गया है पैशन”

अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल पर किया पलटवार, कहा “किसी भी एजेंसी पर टिप्पणी करना भूपेश बघेल का हो गया है पैशन”

रायपुर। व्यापारी हेमंत चंद्राकर को लेकर किए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पोस्ट पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल का किसी भी एजेंसी पर टिप्पणी करना पैशन हो गया है. कहने को वो राजनीतिक नेता है, मगर उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. जनहित के मुद्दों से कांग्रेस वर्षों से कट चुकी है.

बिना लाग-लपेट के तीखी टिप्पणी के लिए जाने जाने वाले भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल के पोस्ट पर निशाना तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को पाक-साफ रखने, किसी न किसी को जिम्मेदार बताना पड़ेगा, इसलिए कांग्रेस एजेंसियों को जिम्मेदार बता रही है. गांधी परिवार के कारण हारे, ऐसा कहना कांग्रेसियों के लिए ब्रह्महत्या के बराबर का पाप है.

वहीं संगठन सृजन अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में आदमी और कार्यकर्ता बचे नहीं हैं, पार्टी में जितने लोग हैं, सभी दावेदार हैं. कांग्रेस की बदहाली के लिए सहानुभूति व्यक्त की जा सकती है. कांग्रेस की अंत्येष्टि करने छत्तीसगढ़ में उनकी पर्याप्त संख्या है. 12 बिंदु, 24 बिंदु, 36 बिंदु या चाहे जितना लंबा पहाड़ा गिन लें, चेहरों को उबारने का कोई तरीका कांग्रेस के पास है क्या? कांग्रेस में सभी चेहरों पर कालिख लगी हुई है.

बिहार चुनाव के लिए भूपेश बघेल की भूमिका को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस में सीनियर ऑब्जर्वर बना दें या कुछ भी बना दें. सवाल यह है कि कितनी सीटें लाएंगे. बड़े भाई की भूमिका निभाएंगे, या छोट भाई की. बीजेपी नेताओं की जहां ड्यूटी लगती है, वहां जाते हैं. वहीं एनएसयूआई के प्रदर्शन पर विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल किया कि क्या एनएसयूआई के लोग पढ़ना-लिखना बंद कर चुके हैं? क्या एनएसयूआई के पास शैक्षणिक मामले नहीं है? गृहमंत्री से कहूंगा कि बच्चों पर कार्रवाई ना करे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds