लॉगिन

Agniveer Recruitment Result 2025 : कल जारी होंगे नतीजे, 24 मार्च को ब्रीफिंग अनिवार्य

Chhattisgarh March 21, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Agniveer Recruitment Result 2025 : कल जारी होंगे नतीजे, 24 मार्च को ब्रीफिंग अनिवार्य

Agniveer Recruitment Result 2025

Agniveer Recruitment Result 2025 / रायपुर। छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती 2025 के नतीजे कल, 22 मार्च 2025 को घोषित किए जाएंगे। सफल अभ्यर्थी भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश सेवा करेंगे।

अभ्यर्थी अपने परिणाम जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in/ पर देख सकते हैं। इसके अलावा, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी नतीजे प्रदर्शित किए जाएंगे।

24 मार्च 2025 को सुबह 6:30 बजे सभी सफल अभ्यर्थियों को सेना भर्ती कार्यालय रायपुर, शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में प्रारंभिक ब्रीफिंग और डिस्पैच प्रलेखन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग 1 मई 2025 से विभिन्न ट्रेनिंग सेंटर्स में शुरू होगी।

अधिक जानकारी और किसी भी समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से 0771-2965212 और 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds