CG : कीटनाशक दवा कंपनी के एजेंट ने किया लाखो का गबन, पुलिस ने किया ऍफ़आईआर दर्ज

रायगढ़। कीटनाशक दवा कंपनी के एजेंट ने कृषि सामान विक्रेता को कंपनी से खरीदी गई दवा की रकम व शेष बची दवा को वापस लेने के बाद कंपनी में जमा नहीं कर अमानत में खयानत करने का मामला सामने आया है। कृषि सेवा केन्द्र के संचालक ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कंपनी के एजेंट ने उससे नगद रकम एवं दवाई की कुल कीमत 2 लाख 81 हजार 920 रूपए गबन किया है। पुलिस ने कंपनी के एजेंट के विरूद्ध धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उक्त वाकया घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में .मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम बरौनाकुण्डा निवासी टीकाराम राठिया घरघोड़ा के कसैयाडीपा में राठिया कृषि सेवा केन्द्र का संचालन करता है। टीकाराम राठिया ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि श्रीनेचर ग्रीन एग्रोटेक प्राईबेट लिमिटेड नागपुर की कंपनी का. एजेंट दिव्येश कुमार यादव जो सकती जिले के जेठा का रहने वाला है। वह बिगत 17 अगस्त 2022 को उसके दुकान आया था और कंपनी द्वारा निर्मित कीटनाशक दवा के संबंध में बताते हुए कहा कि कंपनी पहले आपको दवा देंगी और उसके बाद  किश्त के रूप में दवा की राशि आपको देना होगा। दिव्येश की बातों में आकर टीकाराम नेउसके सौदे को स्वीकार कर लिया।

वहीं 23 अगस्त 2022 को वह वापस आया और कहा कि पहले’बीस हजार रूपए एडवांस और चार ब्लैंक चेक देना होगा तब कंपनी द्वारा दवा भिजवाई जावेगी। उसकी बातों में आकर टीकाराम ने 20 हजार नगद व स्टेट बैंक के चार ब्लैंक चेक दे दिया। वहीं कंपनी से उसे 3 लाख 89 हजार 974 रूपए की कीटनाशक दवा प्राप्त हुई थी। वहीं उक्त दवा के प्राप्त होने पर टीकाराम ने अलग अलग किश्तों में नगद व फोन पे पर दिव्येश को एक लाख 42 हजार 4 सौ रूपए दिये गए इसके अलावा कंपनी से प्राप्त दवाईयों की बिक्री नहीं हो पाने पर दिव्येश के कहे अनुसार उसे वापस कर दिया जिसकी कीमत तक़रीबन एक लाख 39 हजार 520 रूपए है। इस प्रकार नगद व दबा वापसी से उसने कुल 2 लाख 8 हजार 920 रूपए दिव्येश को वापस कर दिया। वहीं अप्रैल 2023 में टीकाराम को श्रीनेचर ग्रीन एग्रोटेक प्राईबेट लिमिटेड के रायपुर कार्यालय से फोन आया और दबवाईयों की किश्त रकम जमा क्यों नहीं कर रहे पुछने पर ज़ब उसने बताया कि दिव्येश को उसने रकम दे दी है तो कंपनी के कार्यालय से उसे जानकारी दी गई कि दिव्येश काम छोड़ चुका है और उसने कोई राशि जमा नहीं कराई है।

इस पर टीकाराम ने जब दिव्येश से फोन पर संपर्क किया तो उसने पैसों की जरूरत पड़ने पर खर्च कर दिये जाने की बात स्वीकार करते हुए रंकम जल्द ही लौटा देने की बात कही। इधर बार बार कहने के बाद भी रकम नहीं लौटने पर टीकाराम ने जेठा जा कर उससे संपर्क किया तो रकम वापस कर देने संबंधीत इकरारनामा उसने सक्ति तहसील कार्यालय में निष्पादित किया। वही इकरारनामा निष्पादित करने के बावजूद राशि नहीं लौटाने पर टीकाराम राठिया ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने टीकाराम राठिया की रिपोर्ट पर जेठा निवासी दिव्येश कुमार यादव के विरूद्ध भाद॑वि कौ धारा 409 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds