लॉगिन

शहजादा के बाद अब सेल्फी को पठान देगा टक्कर, एक बार फिर गिरे टिकटों के दाम, पढ़ें डिटेल्स

BOLLYWOOD February 24, 2023 रिपोर्टर: shailesh
शहजादा के बाद अब सेल्फी को पठान देगा टक्कर, एक बार फिर गिरे टिकटों के दाम, पढ़ें डिटेल्स

शहजादा के बाद अब सेल्फी को पठान देगा टक्कर, एक बार फिर गिरे टिकटों के दाम, पढ़ें डिटेल्स

मुंबई :   बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख खान की पठान का जलवा बरकरार है। फिल्म ने अपनी रिलीज को एक महीने पूरे कर लिए है, फिर भी पठान रोज करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। अब मुनाफे की दर बढ़ाने के लिए फिल्म के टिकटों के दाम कम कर दिए गए है।

सेल्फी के बिजनेस पर पड़ेगा असर

पठान की टिकट को लेकर ये फैसला तब सामने आया जब सेल्फी रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार, इमरान हाशमी और नुसरत भरूचा स्टारर सेल्फी आज यानी 24 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसके ठीक एक दिन पहले 23 फरवरी को पठान को लेकर यश राज फिल्म्स ने आधिकारिक घोषणा की।

इतने कम हुए पठान के टिकट के दाम

वाईआरएफ ने बताया कि 24 फरवरी को पठान के टिकटों के दाम कम किए जा रहे हैं। वीकेंड होने के बावजूद ये फैसला लिया गया। शुक्रवार को पठान के टिकटों के दाम देशभर के सिनेमाघरों में 110 रुपये कर दिए गए है। इनमें पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपॉलिस जैसे बड़े सिनेमाघर भी शामिल है।

शहजादा को दे चुकी है टक्कर

यश राज फिल्म्स ने पठान के बिजनेस को बनाए रखने के लिए ये रणनीति एक बार पहले भी अपनाई थी, जब शहजादा रिलीज हुई थी। बीते शुक्रवार यानी 17 फरवरी को कार्तिक आर्यन, कृति सेनन और परेश रावल स्टारर शहजादा रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज से पहले पठान के मेकर्स ने घोषणा की थी वो 17 फरवरी के दिन टिकट के दाम गिराकर 110 रुपये कर रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds