कई सालों बाद होली पर लगेगा 2024 का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जाता है। देशभर में होली की धूम देखने को मिलती है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण का असर 3 राशि के लोगों पर सबसे ज्यादा दिखाई देगा। इस दौरान इन्हें सबसे ज्यादा लाभ प्राप्त होगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, जो कि सभी 12 राशियों के जीवन पर असर डालेगा। ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि में होगा, इस राशि में पहले से ही राहु मौजूद है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों का संयोग 3 राशि वालों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।

मेष राशि

होली पर लगने वाला ग्रहण मेष राशि वालों के लिए काफी लकी साबित होने वाला है। इन राशि वालों को करियर में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार के लिए भी यह समय काफी लाभप्रद है। व्यवसाय में अच्छा लाभ होता नजर आएगा। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी साबित होगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस माह आपके रुके हुए काम बन सकते हैं। कारोबारियों को भी विशेष लाभ होने की संभावना है। इस दौरान किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

साल का पहला चंद्रग्रहण कुंभ राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। अविवाहित लोगों को पार्टनर मिल सकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक रूप से लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा। छात्रों के लिए यह समय अच्छा है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button