दिल टूटने के बाद इन सितारों ने अरेंज मैरिज में ही समझी भलाई, लिस्ट देखकर चौक जायेंगे आप

मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की प्रेम कहानियां अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। ज्यादातर कलाकार इन लव स्टोरीज की वजह से लव मैरिज ही करते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी सेलेब्स भी हैं जो अपनी लव लाइफ की वजह से काफी चर्चा में रहे, लेकिन अंत में उन्हें शादी अरेंज ही की। आइए इन कलाकारों के बारे में आपको बताते हैं।

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों में से एक हैं। अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। दो दशक के लंबे करियर में शाहिद का नाम कई अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका है। हालांकि, उन्होंने  शादी अपने परिवार के पसंद से की है। साल 2015 में उन्होंने मीरा राजपूत संग सात फेरे लिए थे। शाहिद उम्र में मीरा से 13 साल बड़े हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक पंकज कपूर ने शाहिद के लिए मीरा को पसंद किया था।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित 90 के दशक की सबसे बड़ी अदाकारा रही हैं। उनकी खूबसूरती के आज भी लाखों दीवाने हैं। अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली माधुरी की लव लाइफ के भी कई किस्से हैं। प्यार में सफल न हो पाने के बाद अमेरिका में एक्ट्रेस की मुलाकात डॉ श्रीराम नेने से हुई थी। इसके बाद दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी कर ली थी।

नील नितिन मुकेश

इस लिस्ट में नील  नितिन मुकेश का नाम भी शामिल है। अभिनेता ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। नील लुक्स के मामले में कई अभिनेताओं पर भारी पड़ते हैं। हालांकि, वह फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर सके। अभिनेता ने भी परिवार वालों की मर्जी से शादी की है। उन्होंने साल 2017 की नौ फरवरी को रुक्मिणी से शादी की थी। एक्टर ने अपनी शादी से सभी को चौंका दिया था।

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय इंडस्ट्री के टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल जीते हैं। एक समय पर अभिनेता के अफेयर के चर्चे ऐश्वर्या राय के साथ थे, लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। विवेक ने साल 2012 में एक्टर ने अपने पिता सुरेश ओबेरॉय के कहने पर कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से शादी की थी। एक्टर की यह अरेंज मैरिज थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds