शराब पीने के बाद पुराने बातो को लेकर हुआ विवाद , युवक की चाक़ू मारकर हत्या

रायपुर :  राजधानी के उरला थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक अमन बंजारे की चाकू मार उसके ही साथियों ने हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस आरोपितों की पतासाजी में लगी हुई है।

उरला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमन बंजारे अपने दो साथियों गोलू और एक अन्य के साथ सतनामी मोहल्ला में शराब पिया। इसके बाद पुरानी बात पर गोलू और अमन के बीच विवाद होने लगा। विवाद की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है। इस बीच गोलू ने अपने साथी के साथ मिलकर अमन पर चाकू से हमला कर दिया। जांघ और कमर में चाकू से हमला किया गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

एक साथ गए थे जेल :

जानकारी के अनुसार मृतक और आरोपित 19 अगस्त को अलग-अलग मामले में जेल गए थे। एक दिन पहले ही आरोपित जेल से छूटकर आए थे। कल शाम लगभग चार बजे अमन के साथ शराब पी और फिर हत्या कर दी। उरला थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि आरोपित और मृतक दोनों परिचित हैं। शाम को सब ने साथ में शराब पी इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपितों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds