प्रशासनिक अधिकारियो ने किया मतदान, कहा “सभी मतदाता करे अपने मताधिकार का प्रयोग

रायपुर : मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज देवेंद्रनगर के मतदान केंद्र पहुँच कर सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। श्री जैन के साथ उनकी धर्मपत्नी ऋतु जैन एवं सुपुत्री अदिति जैन ने भी वोट डाला। मुख्य सचिव श्री जैन ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया।
अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने किया मताधिकार का प्रयोग
अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने देवेंद्र नगर मतदान केंद्र पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी वोटर्स से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
जनसंपर्क दीपांशु काबरा ने सपरिवार किया मतदान
जनसंपर्क एवं परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनसंपर्क आयुक्त श्री दीपांशु काबरा के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रचना काबरा ने भी वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
जनसंपर्क सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने किया मतदान
जनसंपर्क सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनसंपर्क सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गार्गी परदेशी ने भी वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।