अवैध निर्माण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 22 दुकानों पर चला बुलडोजर

गरियाबंद : जिले में अवैध निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. जहां कब्रिस्तान से लगे जमीन पर बने 22 दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया है. अपर कलेक्टर पंकज डहारे की मौजूदगी में सुबह 5 बजे से कार्रवाई शुरू हुई है.

गरियाबंद में 22 दुकानों पर चला बुलडोजर

जिला मुख्यालय गरियाबंद में जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ सुबह से बड़ी कार्रवाई की. नगर पालिका से बगैर भवन अनुज्ञा लिए निर्माण किए गए एक व्यवसायिक काम्प्लेक्स को तोड़ दिया है. कब्रिस्तान से लगे जमीन में नेशनल हाइवे किनारे 22 दुकानें बनाई गई थी, जिसे नगर पालिका के प्रतिवेदन के बाद सुनवाई के दरम्यान गरियाबंद एसडीएम ने अवैध निर्माण घोषित कर दिया था.

राजस्व और पालिका की जंबो टीम और एडीएम पंकज डाहिरे, दो एसडीएम,
दो तहसीलदार, दो नायब तहसीलदार, राजस्व और पालिका अफसरों मिला कर 6 से ज्यादा राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में ये कार्रवाई की जा रही है. दूसरा पक्ष ने एसडीएम के आदेश के खिलाफ राजस्व मंडल में मामला दर्ज कराया है. कार्रवाई से पहले अफसरों ने दसरे पक्ष से चर्चा कर उनके वैधानिक पक्ष जानने की कोशिश किया था. अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे ने कार्रवाई की पुष्टि की है.

छावनी में बदला इलाका

वहीं आधी रात यह इलाका छावनी में तब्दील किया गया, 150 से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है. कार्रवाई के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे, लॉ एंड आर्डर की स्थिति निर्मित न हो उसके लिए पुलिस प्रशासन ने आधी रात से नगर को छावनी में तब्दील कर दिया.

जिले के सभी निरीक्षक, बल समेत 200 से ज्यादा पुलिस जवान नगर के हर कोने में तैनात कर दिए गए थे. पुलिस ने अपने सभी तंत्र रात से सक्रिय कर दिए थे. कार्रवाई के दौरान या कार्रवाई के बाद किसी प्रकार की स्थिति न बिगड़े उसके लिए प्रशाशन अलर्ट मोड पर है. आज ये कार्रवाई की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds