आदिपुरुष फिल्म देखने न जाएं, ऐसे डायलॉग बुलवाना सही नहीं है, कार्रवाई हो : भूपेश बघेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में फिल्म आदिपुरुष को लेकर सियासत तेज हो गई है। केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने प्रदेश में फिल्म बैन करने की मांग की है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, सबसे अच्छा तरीका है कि लोग फिल्म को देखने ही न जाएं। क्योंकि फिल्म के बारे में सब कुछ सुन लेने के बाद जबरदस्ती देखने जाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पैसा आपका, समय आपका है, आप किस में व्यतीत करना चाहते हैं।

भूपेश बघेल ने आगे कहा, जब इस तरह से हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात होती है तब सेंसर बोर्ड को ये देखना चाहिए था कि जिस तरह से हमारे आराध्य हैं उनके मुख से इस तरह के डायलॉग बुलवाना सही नहीं है, और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

भूपेश बघेल फिल्म को लेकर जता चुके हैं आपत्ति

भूपेश बघेल ने फिल्म में पात्रों के चित्रण और डायलॉग को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि, फिल्म में बजरंग बली से बजरंग दल वाले शब्द बुलवाए गए हैं। हमारे जितने भी आराध्य देव हैं उनकी छवि बिगाड़ने का काम हो रहा है। पहले भगवान राम और हनुमान जी का भक्ति से सराबोर सौम्य चेहरा दिखाई देता था। ये तस्वीर हमारे पुरखों ने बनाई थी।लेकिन इस फिल्म में भगवान राम को युद्धक राम और बजरंगबली को एंग्री बर्ड के तौर पर दिखाया जा रहा है।

कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल हुए

रविवार को भूपेश बघेल अंबेडकर अस्पताल के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल हुए। यहां सीएम ने मंच से कहा, सुख की खोज हमारे देश में हमारे संत महात्मा ऋषि मुनि विद्वानों ने की और जितने संत महापुरुष हिंदुस्तान में है उतने कहीं नहीं। इसी कारण से अनेक पंथ संप्रदाय विचारधारा आपको भारत में मिलेंगे। सीएम ने कहा कि भक्ति का जो आंदोलन चला वह हमारे लिए भक्तिकाल था। जिसमें अनेक भक्ति काल के संत हुए हमको एक नई दिशा दे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds