लॉगिन

Adil Arrested: पुलिस ने राखी सावंत के पति आदिल को किया अरेस्ट, पढ़े क्या थी वजह

BOLLYWOOD February 7, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Adil Arrested: पुलिस ने राखी सावंत के पति आदिल को किया अरेस्ट, पढ़े क्या थी वजह

Adil Arrested: पुलिस ने राखी सावंत के पति आदिल को किया अरेस्ट, पढ़े क्या थी वजह

मुंबई : राखी सावंत की शिकायत के बाद एक्ट्रेस के पति आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। राखी, आदिल से मिलने उनके घर गई थीं और तभी पुलिस भी वहीं पहुंच गई और आदिल को गिरफ्तार कर लिया। राखी ने हाल ही आदिल पर मारपीट का आरोप लगाया था। इस संबंध में राखी ने 5 फरवरी को ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। आदिल को पुलिस ने उनके घर से ही गिरफ्त में लिया है।

आदिल के क्रिमिनल रिकॉर्ड का दावा

Rakhi Sawant ने पति Adil पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि आदिल का क्रिमिनल रिकॉर्ड है और वह दो दिन जेल में भी रह चुके हैं। यही नहीं, राखी सावंत ने मीडिया के सामने रोते हुए कहा था कि आदिल ने उनके पेट में लात मारी और उनका पेशाब निकल गया। राखी ने यह भी कहा कि आदिल का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है। वह तनु नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं।

चीटिंग के केस में पुलिस से शिकायत

राखी सावंत ने आदिल की गिरफ्तारी के बाद कहा कि उन्होंने पति के खिलाफ चीटिंग के केस में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद आदिल की गिरफ्तारी हुई है। बहुत से लोगों का कहना है कि राखी सावंत नाटक कर रही हैं। यह उनका ड्रामा है। इस पर राखी रो पड़ीं और उन्होंने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से कहा, ‘ये सिर्फ एक मीडिया के लिए या कोई नाटक नहीं है। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। उसने मुझे मारा-पीटा है और मेरा पैसा लूटा है। कुरान पे हाथ रखकर भी, उसने मेरे साथ चीटिंग की है। मैं मीडिया से रिक्वेस्ट करती हूं कि सच को सामने लाने में मदद करें।’

राखी सावंत ने आदिल और उनकी गर्लफ्रेंड तनु से अपनी जान को खतरा भी बताया था। राखी सावंत ने कुछ दिन पहले ही आदिल के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के बारे में मीडिया के सामने खुलासा किया था। राखी ने कहा था कि आदिल उन्हें धोखा दे रहे हैं और अगर वह अभी भी नहीं सुधरे तो सबके सामने उनकी पोल-पट्टी खोलकर रख देंगी। राखी ने आदिल को अपनी मां की मौत का जिम्मेदार भी बताया। राखी ने दावा किया कि अगर उनकी मां को सही वक्त पर इलाज मिला होता, तो वह जिंदा होतीं। लेकिन आदिल ने सपोर्ट नहीं किया। जब उनकी मां अस्पताल में थीं तो आदिल गर्लफ्रेंड के साथ थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds