‘अनिल विज पर हो कार्रवाई’, किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

नई दिल्ली : एमएसपी पर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर निकले किसानों ने हरियाणा सीमा से सटे पंजाब के शंभू बार्डर पर मोर्चा लगा लिया है। किसान नेताओं ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार से बातचीत तक वे आगे नहीं बढ़ेंगे। आज किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ में तीसरी दौर की वार्ता आयोजित की जाएगी।

किसानों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक शाम को पांच बजे शुरू होगी जिसमें केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल होंगे जबकि किसानों की ओर से जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवण सिंह पंधेर, रमनदीप मान आदि किसान नेता शामिल होंगे।

टोल प्लाजा ढिलवां के टोल को फ्री किया गया

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (क़ादियां) के जिला अध्यक्ष , किरती किसान यूनियन के जिला सचिव तरसेम सिंह बन्नेमल के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों के निर्देशानुसार आज टोल प्लाजा ढिलवां को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक टोल फ्री कर दिया गया है।

गृहमंत्री अनिल विज पर हो कार्रवाई: कांग्रेस नेता

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मुख्य सचिव अनुराग वर्मा से मिलकर मांग की है कि पंजाब के अधिकार क्षेत्र में आंसू गैस के गोले छोड़ने और रबड़ बुलेट्स चलने को लेकर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज और अंबाला के एसपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। कांग्रेस के प्रधान ने कहा कि हरियाणा ने असंवैधानिक और गैरकानूनी कार्रवाई करते हुए पंजाब के किसानों पर अत्याचार किया है जिसमें कई किसान घायल हो गए हैं।

सीएम मनोहर लाल बोले- किसानों का तरीका ठीक नहीं

किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा,”किसानों का तरीका ठीक नहीं, हर किसी को दिल्ली जाने का लोकतांत्रिक अधिकार है।”

रेल रोको आंदोलन से यात्री परेशान

राजपुरा रेल्वे स्टेशन पर किसान यूनियन द्वारा लगाए धरने के चलते यात्री परेशान होते हुए यात्री आरपी सिंह ने कहा प्रदर्शनकारियों का आम लोगों को परेशान करना बिल्कुल गलत है। किसी जरूरी काम के चलते हमने दिल्ली जाना था जोकि अब हमारी ट्रेन शताब्दी कब आएगी कोई पता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds