CG टीकाकरण से दो बच्चों की मौत पर एक्शन : सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय जांच टीम, बिलासपुर पहुंचे जांच अधिकारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कोटा में वैक्सीन से दो बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर सरकार एक्शन मोड में आ गई है. राज्य सरकार ने 5 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। जिसके बाद टीम बिलासपुर पहुंच गई है। इस मामले में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने राज्य स्तरीय जांच पूर्ण होने तक उस बैच की वैक्सिनेशन को बंद करा दिया है।

जांच होने तक टीकाकरण रहेगा बंद 

वैक्सीन से मौत मामले मे जिले के दौरे पर आए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल राज्य स्तरीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब तक जांच पूर्ण नहीं हो जाती है। तब तक उस बैच के वैक्सिनेशन को रोक दिया गया है। अगर इसमें किसी की लापरवाही सामने आती है तो कठोर करवाही की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दी सफाई 

इस मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि, बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के पटेता ग्राम के कोरिपारा आंगनबाड़ी केंद्र में 30 अगस्त को टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। जिसमें 8 बच्चों को उम्र अनुसार टीका लगाया गया था। अस्पताल आने के पहले 2 दिन के बच्चे जिसे BCG लगा था उसकी मृत्यु हो गई है। वहीं 31 अगस्त को 2 माह के  बच्चे जिसे penta 1 लगा था, उस बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मृत्यु हो गई। उसी ग्राम के 6 और बच्चों को निरीक्षण के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है। सभी बच्चें स्वस्थ हैं और किसी भी प्रकार की शिकायत नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds