CG : 60 हजार के गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत की कार्यवाही

रायपुर : नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मौदहापारा थाना क्षेत्रांतर्गत शहिद स्मारक पार्किंग स्थल पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो ने प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मौदहापारा को सूचना की तस्दीक कर आरोपीं को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अंकुर अग्रवाल निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 किलो 348 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 214/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds