अभिषेक कुमार नहीं आएंगे रोहित शेट्टी के शो में नजर, कहीं क्लोस्टोफॉबिया तो नहीं है वजह!

मुंबई : रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ से अभिनेता अभिषेक कुमार को सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली है। इस शो के बाद से ही वे लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में, खबर आई थी कि अभिषेक रोहित शेट्टी के हिट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में नजर आएंगे, लेकिन अब सूत्रों की मानें तो अभिनेता ने इस शो में भाग लेने से मना कर दिया है।

अभिषेक नहीं आएंगे नजर

निर्देशक रोहित शेट्टी जब ‘बिग बॉस’ के घर में आए थे तब उन्होंने अभिषेक कुमार को अपने शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए सेलेक्ट किया था। अभिषेक ही वे पहले प्रतियोगी थे जिन्होंने रोहित शेट्टी के दिए टास्क को करके दिखाया था और रोहित ने उन्हें अपने को अपने शो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। अभिषेक इस बात से काफी खुश भी दिखाई दिए थे। वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक ने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ को करने से मना कर दिया है।

‘क्लोस्टोफॉबिया’ है वजह!

अभिषेक कुमार इन दिनों मन्नारा चोपड़ा के साथ एक वीडियो की शूटिंग में व्यस्त हैं। दर्शकों में उन्हें और मन्नारा को एक साथ देखने के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक रोहित शेट्टी के शो में अब भाग नहीं लेंगे। उन्हें कीड़ों-मकोड़ो से काफी डर लगता है। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक ने मेकर्स को बताया है कि उन्हें क्लोस्टोफॉबिया है। वे इस डर की वजह से शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

‘खतरों के खिलाड़ी 14’  के खिलाड़ी

रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में शामिल होना टेलीविजन जगत के सितारों के लिए बड़ी बात है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन में ‘बिग बॉस 17’ के विजेता विनर मुनव्वर फारूकी के अलावा मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालवीय भी स्टंट परफॉर्म करती नजर आ सकती हैं। इनके अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में शोएब इब्राहिम और हैली शाह भी दिखाई देंगे। दर्शकों में रोहित शेट्टी के इस शो के लिए अभी से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds