दिल्ली की तीनों राज्यसभा सीट पर AAP का कब्जा, निर्विरोध चुने गए संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एन डी गुप्ता

नई दिल्ली । दिल्ली के खाते की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव के परिणाम जारी हो गए हैं। जैसा माना जा रहा था वैसा ही हुआ और केंद्रशासित प्रदेश की सभी राज्यसभा सीटों पर AAP की आसान जीत हुई है। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, स्वाति मालिवाल और एन डी गुप्ता राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

सभी ने वापस लिया था नामांकन
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की तान राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए कई अन्य लोगों ने भी नामांकन भरा था। हालांकि, गुरुवार को नामांकन भरने वाले सभी अन्य लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता को राज्यसभा के लिए निर्विरोध तरीके से चुन लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, आज 2 बजे के करीब तीनों नेताओं को उनका सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

स्वाति मालीवाल नई सदस्य
आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह को राज्यसभा के लिए रि-नॉमिनेट किया है। वहीं, नारायण दास गुप्ता का भी नाम रि-नॉमिनेट किया गया है। सांसद सुशील कुमार गुप्ता की जगह AAP ने स्वाति मालीवाल को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था। सुशील कुमार गुप्ता को फिलहाल पार्टी ने हरियाणा का अध्यक्ष बनाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक पार्टी ने उन्हें राज्य में होने वाले चुनाव पर फोकस करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds