लॉगिन

दुर्गा पंडाल के पीछे युवक की गला रेतकर हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आया हत्यारा  

Chhattisgarh September 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
दुर्गा पंडाल के पीछे युवक की गला रेतकर हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आया हत्यारा  

दुर्गा पंडाल के पीछे युवक की गला रेतकर हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आया हत्यारा  

बिलासपुर : बिलासपुर के सरकंडा थाना अंतर्गत मोपका चौकी क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ भाटापारा मोपका निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार सूर्यवंशी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मोहल्ले के दुर्गा पंडाल के पीछे बैठे हुए थे, तभी अचानक उसी इलाके का रहने वाला 25 वर्षीय कमलेश सूर्यवंशी, जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ था, ने उन पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में परिजन दिनेश को तत्काल सिम्स अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन सरकंडा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोपका क्षेत्र से हिरासत में ले लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds