लॉगिन

पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाक़ू मारकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh August 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाक़ू मारकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाक़ू मारकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। चंगोराभाठा इलाके में युवक की हुई हत्या मामले में 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते सोमनाथ यादव नामक युवक को कुछ युवक घर से लेकर गए और गली ले में ले जाकर पहले बेदम पिटाई की। जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने मृतक के पैर की पिंडली में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए थे।

मृतक की मां के द्वारा पुलिस में दर्ज ऍफ़आईआर के मुताबिक, 13 अगस्त की सोमनाथ को कुछ युवक देर रात घर से बुलाकर ले गए। पूरी वारदात को मृतक की छोटी बहन ने देखा कि, उसके भाई को घर से बुलाकर कुछ युवक पास की गली में ले जाकर जमीन पर पहले जमकर मारपीट की और कुछ युवक उसके पैर में नुकीली धारदार हथियार से वार कर रहे थे। घायल युवक को चाकू मारकर सभी आरोपी फरार हो गए थे, उसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी तब पुलिस ने उसको एम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

सामने आए वारदात के सीसीटीवी फुटेज से इस बात की पुष्टि हो रही है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी गुढियारी और चंगोराभाठा के निवासी बताए जा रहे है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी हेमंत निषाद, सूरज निर्मलकर, मुकुंद निषाद, आनंद सारथी, सन्नी देवांगन समेत करण वर्मा को डीडी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds