हार्दिक पांड्या का एक गलत फैसला बना मुंबई की हार का कारण! इरफान पठान ने खराब कप्तानी को लेकर लगाई जमकर क्लास

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में जारी मुंबई इंडियंस का शर्मनाक प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी जारी रहा। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई को दिल्ली के हाथों 10 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। इस सीजन में मुंबई को मिली छठी हार के बाद इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं। पठान ने बताया है कि कैसे हार्दिक का एक गलत फैसला बना मुंबई की हार का कारण।

गेंदबाजी से भी फ्लॉप रहे हार्दिक

कप्तानी के साथ-साथ हार्दिक पांड्या गेंद से भी दिल्ली के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप रहे। हार्दिक ने सिर्फ 2 ओवर का स्पेल डाला और इस दौरान उन्होंने 41 रन लुटाए। हार्दिक का यह स्पेल मुंबई को काफी भारी पड़ा। हालांकि, बल्लेबाजी में एमआई के कप्तान ने 24 गेंदों पर 46 रन की तेज तर्रार पारी जरूर खेली।

जैक फ्रेजर ने मचाया कोहराम

जैक फ्रेजर के बल्ले से निकली तूफानी पारी ने मुंबई इंडियंस की हार की बड़ी वजह रही। फ्रेजर ने शुरुआत से ही मुंबई के बॉलर्स की खूब धुनाई की। फ्रेजर दिल्ली को तूफानी शुरुआत देने में सफल रहे और उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में 19 रन बटोरे। फ्रेजर ने महज 27 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन की विस्फोटक पारी खेली। फ्रेजर ने अपनी इस पारी के दौरान 11 चौके और छह गगनचुंबी छक्के जमाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds