लॉगिन

एनटीपीसी प्लांट में मेंटेनेंस के समय ऊंचाई से गिरे मजदूर की अस्तपाल में इलाज के दौरान मौत, अब तक दो लोगों की गई जान

Chhattisgarh August 7, 2025 रिपोर्टर: shailesh
एनटीपीसी प्लांट में मेंटेनेंस के समय ऊंचाई से गिरे मजदूर की अस्तपाल में इलाज के दौरान मौत, अब तक दो लोगों की गई जान

एनटीपीसी प्लांट में मेंटेनेंस के समय ऊंचाई से गिरे मजदूर की अस्तपाल में इलाज के दौरान मौत, अब तक दो लोगों की गई जान

बिलासपुर : 6 अगस्त को बिलासपुर के सीपत स्थित एनटीपीसी प्लांट में भीषण हादसा हो गया. प्लांट की यूनिट-5 में मेंटनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूट गया. जिससे कई मजदूर 68 फीट ऊंचाई पर काम करते समय नीचे गिर गए. इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि, 2 मजदूर घायल हैं.

एनटीपीसी प्लांट में मेंटेनेंस के समय बड़ा हादसा

जानकारी के मुताबिक, एनटीपीसी प्लांट के यूनिट-5 में एनुअल मेंटेनेंस का काम चल रहा था. इसी दौरान वहां प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म अचानक टूट गया. उस समय कई मजदूर प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे थे, जो संतुलन खोकर नीचे गिर पड़े और भारी मलबे में दब गए.

अब तक दो लोगों की गई जान

एनटीपीसी हादसे में कल एक मजदूर की मौत हुई थी. वहीं आज इलाज के दौरान एक और मजदूर प्रताप सिंह ने दम तोड़ दिया. वहीं इस हादसे में अब तक 2 मजदूरों की मौत हो गई.

एनटीपीसी प्रबंधन की लापरवाही आई सामने

इस मामले में एनटीपीसी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. कर्मचारी और स्थानी लोगों ने यहां कर्मचारियों की सुरक्षा और मापदंडों को ध्यान में नहीं रखते हुए मजदूरों से काम कराने की बात कहते हुए सड़क पर मोर्चा खोल दिया. प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ लेकिन क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं और सैकड़ो पुरुष सड़क पर चक्काजाम करते रहे. इसके चलते आम लोगों को खूब परेशानी का सामना करना पड़ा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds