लॉगिन

थाना परिसर में महिला ने खुद पर लगाई आग : आसपास मौजूद लोगों ने कपड़े और पानी डालकर बुझाई आग, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Chhattisgarh September 10, 2025 रिपोर्टर: shailesh
थाना परिसर में महिला ने खुद पर लगाई आग : आसपास मौजूद लोगों ने कपड़े और पानी डालकर बुझाई आग, अस्पताल में कराया गया भर्ती

थाना परिसर में महिला ने खुद पर लगाई आग : आसपास मौजूद लोगों ने कपड़े और पानी डालकर बुझाई आग, अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां महिला थाना परिसर में एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच में विवाद चल रहा था. जिसके लिए महिला थाने आई थी.

जानकारी के अनुसार, आग लगाने के बाद वह महिला चीखते हुए दौड़ने लगी।मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रोकने और आग बुझाने की कोशिश की। किसी तरह आसपास मौजूद लोगों ने कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds