करवाचौथ की रात रखी व्रत, फिर बहन के घर की चोरी, प्रेमी संग पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला

खैरागढ़/ठेलकाडीह : करवाचौथ की रात रिश्ते की बहन के घर पूजा करने पहुंची महिला ने उसी रात चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। ठेलकाडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला और उसके प्रेमी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

जेवर और नकदी ₹3000 ले उड़े थे 

ग्राम भरदाखुर्द निवासी माही जंघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अक्टूबर की रात उसने अपनी रिश्तेदार सुरेखा वर्मा के साथ करवाचौथ की पूजा की थी। रात्रि में सुरेखा ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर जेवर, नकदी ₹3000 और रेडमी मोबाइल चोरी कर ली।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुरेखा वर्मा पति इलेन्द्र वर्मा (26 वर्ष), निवासी भरदाखुर्द और उसके प्रेमी कमल नारायण वर्मा पिता स्व. खोरबहरा वर्मा (35 वर्ष), निवासी पचपेडी थाना सोमनी को खैरागढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों से चांदी के जेवर, ₹1000 नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल CG 08 E 7716 बरामद हुई। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds