लॉगिन

दिव्यांगजनों के लिए राहतभरी पहल : जिला अस्पतालों में यूडीआईडी कार्ड शिविर से योजनाओं तक आसान पहुंच

Chhattisgarh July 26, 2026 रिपोर्टर: shailesh
दिव्यांगजनों के लिए राहतभरी पहल : जिला अस्पतालों में यूडीआईडी कार्ड शिविर से योजनाओं तक आसान पहुंच

दिव्यांगजनों के लिए राहतभरी पहल : जिला अस्पतालों में यूडीआईडी कार्ड शिविर से योजनाओं तक आसान पहुंच

रायपुर : दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सरल एवं समयबद्ध रूप से जोड़ने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले में जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्रवार विशेष यूडीआईडी (Unique Disability ID) कार्ड निर्माण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से अब तक 140 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड तैयार किया जा चुका है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में संचालित इस शिविर में दिव्यांगता का चिकित्सकीय परीक्षण, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन पंजीयन और यूडीआईडी कार्ड निर्माण की पूरी प्रक्रिया एक ही स्थान पर की जा रही है। इससे विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले दिव्यांगजन और स्कूली बच्चों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों के लिए एकीकृत पहचान पत्र के रूप में कार्य करता है, जिसके माध्यम से वे केंद्र एवं राज्य शासन की छात्रवृत्ति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहायक उपकरण, कौशल विकास प्रशिक्षण, यात्रा रियायत सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक सरल, पारदर्शी और सुगम तरीके से प्राप्त कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र दिव्यांगजनों, उनके परिजनों, विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों से अपील की है कि जिन दिव्यांग बच्चों एवं व्यक्तियों का यूडीआईडी कार्ड अभी तक नहीं बना है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रत्येक शुक्रवार जिला अस्पताल में आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर अपना पंजीयन कराएं। इससे वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समयबद्ध और प्रभावी रूप से प्राप्त कर सकेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds