लॉगिन

चौथी बटालियन परिसर में जवान ने की खुदकुशी, सुरक्षा महकमे में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh February 24, 2026 रिपोर्टर: shailesh
चौथी बटालियन परिसर में जवान ने की खुदकुशी, सुरक्षा महकमे में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

चौथी बटालियन परिसर में जवान ने की खुदकुशी, सुरक्षा महकमे में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में पदस्थ एक जवान ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।

मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है। वह चौथी बटालियन में पदस्थ थे और मूलतः जशपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds