लॉगिन

VIDEO : कान्हा टाइगर रिज़र्व में दुर्लभ नज़ारा, दो पैरों पर खड़े दिखे बाघ-बाघिन, सैलानी हुए मंत्रमुग्ध

Chhattisgarh October 11, 2025 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : कान्हा टाइगर रिज़र्व में दुर्लभ नज़ारा, दो पैरों पर खड़े दिखे बाघ-बाघिन, सैलानी हुए मंत्रमुग्ध

VIDEO : कान्हा टाइगर रिज़र्व में दुर्लभ नज़ारा, दो पैरों पर खड़े दिखे बाघ-बाघिन, सैलानी हुए मंत्रमुग्ध

रायपुर : कान्हा टाइगर रिज़र्व से एक रोमांचक दृश्य सामने आया है, जिसने पर्यटकों को हैरत और उत्साह से भर दिया। मुक्की ज़ोन में सैर के दौरान सैलानियों ने देखा कि एक बाघ और बाघिन आमने-सामने खड़े होकर कुछ क्षणों के लिए दो पैरों पर उठ खड़े हुए मानो जंगल के बीच कोई जीवंत दृश्य जीवंत हो उठा हो।

यह अनोखा और दुर्लभ पल कैमरे में कैद हो गया, जिसने सोशल मीडिया और वन्यजीव प्रेमियों के बीच हलचल मचा दी है। गाइड्स के अनुसार, ऐसा व्यवहार आमतौर पर बाघों के बीच खेल या प्रभुत्व प्रदर्शन के दौरान देखने को मिलता है। सैलानियों ने बताया कि यह दृश्य कुछ ही सेकंड का था, लेकिन उसकी रोमांचकता ऐसी थी कि हर किसी ने सांस थाम ली। कान्हा का यह अद्भुत क्षण अब पर्यटकों के लिए यादगार बन गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds