मिथुन राशि में बन रहा महाशक्तिशाली राजयोग, 5 फरवरी तक 3 राशियों की किस्मत देगी मीठा फल

ज्योतिश शास्त्र ग्रहों की स्थिति पर निर्भर है। कौन-सा ग्रह किस राशि में और स्थान में है। इससे ये समझा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल के शनि की दृष्टि से दूर होने से राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। मंगल भले ही धनु राशि में हैं, लेकिन मिथुन के 7वें घर में है। इस स्थान पर शनि और राहु की नवम दृष्टि है। ऐसे में राजभंग राजयोग बना है। इस राजयोग से तीन राशि के साधकों को लाभ मिलेगा। 5 फरवरी के बाज राजभंग राजयोग समाप्त हो जाएगा।

मिथुन राशि

राजभंग राजयोग से सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। पति-पत्नी के बीच विवाद खत्म होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। अगर कर्ज से फंसे हैं तो इससे छुटकारा मिल सकता है। कानूनी मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। आपसे नफरत करने वालों के स्वभाव में बदलाव देखने को मिलेगा।

सिंह राशि

पिछले कुछ दिनों से रुके हुए काम पूरे होंगे। घर का माहौल प्रेममय रहेगा। भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। ग्रहों की स्थिति भाग्य को प्रबल करेगी। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी। जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि

अधूरे काम पूरे होंगे। किसी बात का डर दूर हो जाएगा। विदेश जाने के लिए संघर्ष कर रहे जातकों को रास्ता मिलेगा। युवा वर्ग को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर का माहौल विशेष तौर पर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहित जातकों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds