भाजपा के कद्दावर मंत्री ने पीसीसी चीफ को दिया पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण, कहा “कांग्रेस ने कद्दावर नेता का किया अपमान”

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने बस्तर के कद्दावर नेता दीपक बैज का अपमान किया है। दीपक बैज को कांग्रेस को लात मारकर बाहर आना चाहिए। बैज को बीजेपी में शामिल कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, दीपक बैज से हम आह्वान करते हैं कि, वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आएं. बीजेपी में सबके लिए जगह है तो दीपक बैज के लिए भी जगह है।

जगदलपुर की महापौर सकीरा साहू ने 6 पार्षदों के साथ बीजेपी में शामिल

बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर शहर की महापौर सकीरा साहू के साथ ही 6 पार्षदों ने भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में महापौर, पार्षदों के साथ ही लगभग 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए।  बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने आज शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन रैली से पहले शहर के मिशन ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में लगभग 2500 कार्यकर्ताओं के साथ महापौर सफीरा साहू और छह पार्षद भाजपा में शामिल हुए। इसके साथ ही 48 पार्षदों वाले निगम में भाजपा बहुमत में आ गई है। कल तक निगम में कांग्रेस के 29 और भाजपा के 19 पार्षद थे।

कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी का असर

जगदलपुर के इतिहास में घटित यह ऐतिहासिक घटना ऐसे समय में हुए है, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी आज शहर में चुनावी सभा भी है। जानकार बताते हैं कि कांग्रेस के भीतर गुटबाजी की वजह से बड़ी संख्या में पाला बदल हो रहा है। जगदलपुर से पहले मुख्यमंत्री साय की लोहंडीगुड़ा सभा और बस्तर विधानसभा की सभा में भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds