आईपीएस रतनलाल डांगी मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता महिला पर बहन और जीजा ने लगाए गंभीर आरोप, बयान आया सामने

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस अधिकारी और आईजी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं. एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने डीजीपी से शिकायत करते हुए यौन उत्पीड़न और शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है.

आईपीएस रतनलाल डांगी मामले में नया मोड़

इन आरोपों को लेकर आईजी डांगी ने कहा कि महिला ब्लैकमेल कर रही थी. अब पूरा मामला सामने आने के बाद जांच शुरू हो गई है. वहीं अब इस मामले में नया मोड़ आया है. जहां महिला की बहन और जीजा ने उस पर कई आरोप लगाए हैं. यौन उत्पीड़न के आरोपों वाली शिकायतकर्ता महिला के परिजन बहन और जीजा ने बयान दर्ज कराया है. उन्होंने महिला पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उसने अपने ही पिता को रेप केस में फंसाया, साथ ही बहन और जीजा को ऐस्ट्रोसिटी एक्ट में फंसाया. परिवार ने महिला के स्कूल टाइम में घर से कई बार भागने और परेशान करने की बात भी बताई. दंपति का आरोप है कि आईपीएस डांगी को भी गलत तरीके से फंसाया जा रहा है.

जानें पूरा मामला

पुलिस विभाग में पदस्थ एक एसआई की पत्नी ने आईजी डांगी के खिलाफ डीजीपी के पास लिखित में शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत के आधार पर पुलिस प्रशासन ने विभागीय जांच भी शुरु कर दी है. वहीं, आईजी रतनलाल डांगी का इन आरोपों को लेकर कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं. महिला ब्लैकमेल करती थी, जिसकी शिकायत की थी. उससे बचने के लिए अब महिला ने यह शिकायत की है.

साल 2017 में हुई थी मुलाकात

अधिकारी रतनलाल डांगी 2003 बैच के आईपीएस हैं. उनके खिलाफ एक महिला ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक महिला ने शिकायत में बताया है कि साल 2017 में उसकी मुलाकात रतनलाल डांगी से कोरबा में हुई थी. तबI आईपीएस डांगी वहां एसपी पद पर तैनात थे.

पहले सोशल मीडिया पर बातचीत हुई. इसके बाद जब आईजी डांगी दंतेवाड़ा में पदस्थ थे तो वह वीडियो कॉल के जरिए उन्हें योग सिखाती थी. बाद में राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बनने के बाद डांगी ने कथित रूप से महिला को परेशान करना शुरू किया. इसके बाद बिलासपुर में जब आईजी के पद पर पदस्थ हुए तो उत्पीड़न का सिलसिला और बढ़ गया.

आईजी पर दबाव बनाने के आरोप

महिला का आरोप है कि आईपीएस डांगी अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में उन्हें बंगले पर बुलाते थे. न आने पर तबादले की धमकी देते थे. महिला ने वीडियो कॉल के जरिए सुबह से रात तक संपर्क में रहने के लिए दबाव बनाने के भी आरोप लगाए हैं. महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds