CG : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगा ले गया जयपुर, किया दुष्कर्म; शिकायत के बाद गिरफ्तार

कबीरधाम : पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दशरंगपुर पुलिस चौकी के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने पांच जून को पुलिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एएसआई  संदीप चौबे ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने पांच जून को पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया  था कि उनकी लड़की को कोई भागकर ले गया है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने  16 वर्षीय पीड़िता को जयपुर (राजस्थान) से बरामद किया।

पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि घटना दिनांक को आरोपी विनय यादव पुत्र रामकुमार यादव निवासी ग्राम खोखरी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  धारा 366, 376(2)N,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी विनय यादव को 22 जून को  गिरफ्तार कर 23 जून रविवार  को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds