नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाया, 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी के उरला थाने में एक मामला सामने आया  है। जिसमें आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर 6 साल तक दुष्कर्म किया, पीडिता के परिजनों वर्ष 2017 में रिपोर्ट दर्ज कराया था| आरोपी 6 साल बाद गिरफ्तार हुआ है, पुलिस ने खिलाफ धारा 366, 376 भादवि और 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

बताया जाता है कि  6 फरवरी 2017 को नाबालिग लड़की बिना बताए घर से कहीं चली गई थी जो वापस नहीं आई। परिजनों ने अपहरण की शंका पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 251/2017 धारा 363 भादवि का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।

6 वर्ष बाद मिली नाबालिग लड़की

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस की टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थिया सहित परिवार के अन्य लोगों से जानकारी ली। लड़की की लगातार पतासाजी की जा रहीं थी। इस दौरान पुलिस टीम को लड़की की उपस्थिति के संबंध में सुराग मिला। इसके बाद लड़की को बरामद किया गया।

6 सालों तक करता रहा दुष्कर्म

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी विष्णु प्रसाद डागर उसे बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले गया था। बीते 6 वर्षों से लगातार दुष्कर्म करता रहा। जिस पर आरोपी लिमाधीहान थाना लिमाधीहान जिला राजगढ़ मप्र निवासी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ धारा 366, 376 भादवि और 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds