लॉगिन

एआई से बना डाला गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर 8 लाख रुपये ऐंठे, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Chhattisgarh October 5, 2025 रिपोर्टर: shailesh
एआई से बना डाला गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर 8 लाख रुपये ऐंठे, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

एआई से बना डाला गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर 8 लाख रुपये ऐंठे, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने एआई (AI) तकनीक का दुरुपयोग करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और 8 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी की पहचान उमाशंकर भारती (उम्र 27 वर्ष, निवासी उमदा) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। दो साल पहले उमाशंकर की मुलाकात पीड़िता से हुई थी। उसे यह पता था कि युवती के भाई की मौत के बाद उसे बीमा से 8 लाख रुपये मिले हैं। इसी लालच में आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाने की साजिश रची।

धीरे-धीरे उसने युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर एआई ऐप के जरिए उसका फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। डर के साये में पीड़िता ने आरोपी को कुल 8 लाख रुपये दे दिए। लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुका, वह लगातार पैसे की मांग और धमकियां देता रहा।

जब धमकियां बढ़ने लगीं तो पीड़िता ने पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उमदा इलाके के साहू होटल से उसे चाय पीते समय गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में उमाशंकर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds