लॉगिन

मकान में लगी भीषण आग : राजधानी के डी.डी. नगर में मचा हडकंप, पास ही स्थित है गैस गोदाम

Chhattisgarh July 5, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मकान में लगी भीषण आग : राजधानी के डी.डी. नगर में मचा हडकंप, पास ही स्थित है गैस गोदाम

मकान में लगी भीषण आग : राजधानी के डी.डी. नगर में मचा हडकंप, पास ही स्थित है गैस गोदाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में देर रात आगजनी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गैस गोदाम के पीछे स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में घर का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया और एक बड़ी दुर्घटना होने से टाल दी। गनीमत रही कि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस की जांच जारी है। यह पूरी घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds