लॉगिन

शादी डॉट कॉम में मिली लड़की ने दुष्कर्म मामले में फंसाया, जमानत पर छुटकर आते ही की आत्महत्या

Chhattisgarh September 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
शादी डॉट कॉम में मिली लड़की ने दुष्कर्म मामले में फंसाया, जमानत पर छुटकर आते ही की आत्महत्या

शादी डॉट कॉम में मिली लड़की ने दुष्कर्म मामले में फंसाया, जमानत पर छुटकर आते ही की आत्महत्या

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई  है.प्यार में धोखा और रेप केस के आरोप से टूटे एक युवक ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली.उसका शव उसलापुर रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला,इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है.

क्या मामला था?

मृतक की पहचान 29 वर्षीय गौरव सवन्नी के रूप में हुई है,वह अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था. गौरव इंजीनियर था और नौकरी के सिलसिले में कुछ साल पहले नोएडा गया था. वहीं शादी डॉट कॉम के जरिए उसकी पहचान दिल्ली की एक युवती से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं.

लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया,युवती ने गौरव पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया. इसके बाद नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था,करीब 15 दिन पहले ही गौरव जमानत पर छूटकर घर लौटा था. लेकिन तभी से गहरी मायूसी और तनाव में जी रहा था.

शनिवार की शाम को उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें साफ लिखा “मैंने प्यार में धोखा खाया है…” इसके बाद वह घर से निकला और देर रात अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली. मौके पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया.

पुलिस कर रही है जांच 

थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.वहीं, मृतक के पिता अशोक सवन्नी ने कहा कि बेटा नोएडा से लौटने के बाद लगातार तनाव में था. परिवार का मानना है कि वह ऑनलाइन साइट्स के जाल में फंस गया था,जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई. त्यौहारों के बीच हुई इस आत्महत्या की घटना ने बिलासपुर में हर किसी को स्तब्ध कर दिया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds