लॉगिन

एक्सिस बैंक में 10 लाख की ठगी का शिकार ग्राहक की हार्ट अटैक से मौत, डोंगरगढ़ में हड़कंप

Chhattisgarh August 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
एक्सिस बैंक में 10 लाख की ठगी का शिकार ग्राहक की हार्ट अटैक से मौत, डोंगरगढ़ में हड़कंप

एक्सिस बैंक में 10 लाख की ठगी का शिकार ग्राहक की हार्ट अटैक से मौत, डोंगरगढ़ में हड़कंप

डोंगरगढ़ : एक्सिस बैंक डोंगरगढ़ शाखा में करोड़ों की ठगी का मामला अब जानलेवा होता नजर आ रहा है। सोमवार रात टिकरापारा निवासी शेख अयूब खान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अयूब खान भी उन ग्राहकों में शामिल थे, जिनकी मेहनत की कमाई बैंक फ्रॉड में डूब गई थी। बताया जा रहा है कि करीब 10 लाख रुपये की ठगी से वे मानसिक तनाव में थे।

शहर में पिछले तीन वर्षों से एक्सिस बैंक शाखा में ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अभी तक 43 ग्राहकों के ढाई करोड़ रुपये के गबन की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। परंतु सूत्रों की मानें तो असली रकम 10 करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकती है। बैंक मैनेजमेंट जांच का हवाला देकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है, जबकि पीड़ित ग्राहक मानसिक तनाव झेल रहे हैं।

‘लोन डिपार्टमेंट के अफसर भी शामिल’ — सूत्रों का बड़ा दावा

इस घोटाले में अकेले बैंक कर्मचारी की साजिश नहीं, बल्कि बैंक के लोन डिपार्टमेंट के अफसरों की मिलीभगत होने की बात कही जा रही है। पीड़ितों में ज्यादातर सीनियर सिटीजन, व्यापारी, पंचायत सचिव और पेंशनर्स शामिल हैं। व्यापारी इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई के डर से चुप हैं, जबकि पेंशनर्स अपनी बात कहने से डर रहे हैं। पंचायत सचिव अपने सैलरी खातों में हुई धोखाधड़ी के कारण बैंक के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds