लॉगिन

कक्षा पांचवी की छात्रा ने लगाईं फांसी, गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में टाई के फंदे से लटकती मिली लाश

Chhattisgarh October 12, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कक्षा पांचवी की छात्रा ने लगाईं फांसी, गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में टाई के फंदे से लटकती मिली लाश

कक्षा पांचवी की छात्रा ने लगाईं फांसी, गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में टाई के फंदे से लटकती मिली लाश

कोंडागांव : जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां 11 साल की बच्ची का शव गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना शनिवार (11 अक्टूबर) की है। बच्ची माकड़ी ब्लॉक के कांटागांव स्थित आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी, वह कक्षा पांचवी की छात्रा थी।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे जब छात्राओं को भोजन के लिए बुलाया जा रहा था, तब चंपा हॉस्टल के कमरे में टाई से फांसी के फंदे पर झूलती मिली। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद हॉस्टल प्रबंधन ने पहले छात्रा को बेहोश बताया और घटना की वास्तविक सूचना देने में देरी की। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा।

परिवार वालों को भी देरी से पता चला

गांव के सरपंच मोती राम मरकाम ने बताया कि हॉस्टल प्रशासन ने सुबह करीब 10:45 बजे सूचना दी कि छात्रा बेहोश है। छात्रा के परिवार को दोपहर 12 बजे वास्तविकता का पता चला। परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर सूचना दी जाती, तो शायद बच्ची को बचाया जा सकता था।

सूचना मिलते ही एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार, शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। घटना की जांच जारी है। शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds