CG : इंस्टाग्राम फोटो से न्यूड तस्वीरें बनाकर किया ब्लैकमेल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोण्डागांव : जिला पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों की इंस्टाग्राम तस्वीरें लेकर उन्हें न्यूड फोटो में तब्दील कर ब्लैकमेल करता था. पिड़िता की शिकायत पर आरोपी अविनाश दास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया गया है.

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 2 सितंबर 2024 को एक युवती ने कोण्डागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति ने एक फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो में बदल दिया और उसे सोशल मीडिया पर उसके दोस्तों और परिवार में वायरल करने की धमकी देकर 2000 रुपये की मांग की. पैसे न देने पर आरोपी ने तस्वीरों को और ज्यादा वायरल करने की धमकी दी.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और साइबर सेल कोण्डागांव की मदद से फेक आईडी धारक और यूपीआई की जानकारी हासिल की. आरोपी की पहचान अविनाश दास मानिकपुरी के रूप में हुई, जो इस समय थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर के एक अन्य मामले में केंद्रीय जेल, बिलासपुर में बंद है. पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के तहत उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया. पुछताछ के बाद, आरोपी अविनाश दास को न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds